आर्द्रता किसे कहते हैं
वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा को आर्द्रता कहते हैं वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा मात्र 2% है | कभी-कभी यह 3% भी पहुंच जाती है | यह बादल के रूप में सूर्य ताप को परावर्तित कर पृथ्वी के ताप को नियंत्रित करते हैं | वायुमंडल में उपस्थित आर्द्रता तथा उसमें निहित विभव ऊर्जा में सीधा संबंध होता है |
वायुमंडल में आर्द्रता जितनी ही अधिक होती है | वायुमंडल में अस्थिरता तथा झंझावात उत्पन्न करने के लिए ऊर्जा उतना ही अधिक होती है | वायु में उपस्थिति जलवाष्प की मात्रा वर्षा को निर्धारित करते हैं | जलवाष्प पार्थिव विकिरण को अवशोषित कर पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करते हैं |
निरपेक्ष आर्द्रता
किसी भी स्थान पर किसी भी तापमान पर वायु में जितनी आर्द्रता उपस्थिति रहती है | उसे निरपेक्ष ही या वास्तविक आर्द्रता कहते हैं | इसकी गणना घन मीटर ग्राम में अथवा घनफुट औंस में की जाती है |
सापेक्ष आर्द्रता
किसी तापमान पर वायु में उपस्थित जलवाष्प तथा वायु की जलवाष्प धारण करने की क्षमता के अनुपात को सापेक्ष आर्द्रता कहा जाता है | इसे प्रतिशत मात्रा में व्यक्त किया जाता है |
विशिष्ट आर्द्रता
कूल वायु की मात्रा ( जलवाष्प सहित ) तथा उसने उपस्थित जलवाष्प की मात्रा के अनुपात को विशिष्ट आर्द्रता कहा जाता है | इसे आर्द्रता मिश्रण अनुपात भी कहा जाता है | व्यवहारिक रूप से निरपेक्ष तथा विशिष्ट आर्द्रता दोनों ही समान होती है |
संघनन
वायु से ओसांक बिंदु पर गैस से तरल या ठोस अवस्था में परिवर्तन संघनन कहलाता है | ओसांक बिंदु पर वायु संतृप्त हो जाती है |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें