पठार किसे कहते है
वैसे उच्च भूमि जिसका शिखर सपाट एवं विस्तृत होता है लेकिन किनारे काफी तीव्र ढाल होती है पठार कहलाता है |
इसकी ऊंचाई कुछ भी हो सकती है लेकिन प्राय: 300 से 1000 मीटर ऊंचे होते हैं |
पठारों का वर्गीकरण करें
निर्माण की प्रक्रिया के अनुसार वर्गीकरण
निर्माण की प्रक्रिया के अनुसार पठारों को दो भागों में बांटा जा सकता है |
(1) अंतर्जात शक्तियों द्वारा उत्पन्न पठार
(2) वहिर्जात शक्तियों द्वारा उत्पन्न पठार
(1) अंतर्जात शक्तियों द्वारा उत्पन्न पठार
पटलविरुपणी पठार
भू संचालन प्रक्रिया द्वारा भू पृष्ठ का कुछ भाग ऊपर उठकर जब पठारो का रूप धारण कर लेता है तो उसे पटलविरुपणी पठार कहा जाता है |
जैसे तिब्बत का पठार , पेंटागोनिया का पठार , दक्षिणी भारत का पठार ,
लावा का पठार
बेसाल्ट लावा के निक्षेपन द्वारा इसका निर्माण होता है इसका रंग काला होता है |
जैसे - ढक्कन का पठार , कोलंबिया का पठार |
वहिर्जात शक्तियों द्वारा उत्पन्न पठार
हिमानीकृत पठार
विस्तृत हिमानी पर्वतीय भागों को अपने अपरदन कार्य के द्वारा धिस कर सपाट पठार का निर्माण करती है | हिमानीकृत पठार कहलाता है |
जैसे - अण्टार्कटिका , ग्रीनलैंड , भारत का गढ़वाल का पठार, आदि
जल द्वारा निर्मित पठार
नदियों के निक्षेप द्वारा स्थल खंड ऊंचा होते रहता है | कभी-कभी निक्षेपित क्षेत्र भू संचलन प्रक्रिया द्वारा ऊपर उठकर पठार में बदल जाता है |
जैसे चेरापूंजी , मैसूर , रांची , विंध्यान आदि का पठार |
पवन द्वारा निर्मित पठार
मिट्टी के छोटे-छोटे कण पवनों के द्वारा निक्षेपित हो जाता है | तथा लंबे समय तक निक्षेपित होते रहने के कारण पठार का निर्माण होता है |
जैसे - लोयस पठार
भौगोलिक स्थिति के आधार पर पठारो का वर्गीकरण
महाद्वीपीय पठार
यह विस्तृत एवं अति प्राचीन पठार है | इसे शिल्ड भी कहा जाता है |
जैसे दक्षिण भारत का पठार , चीन , साइबेरिया ,|अरब , ब्राजील का पठार आदि |
अन्तरापर्वतीय पठार
वैसे पठार चारों ओर से पर्वतों द्वारा धिरा होता हैं अन्तरापर्वतीय पठार कहलाता है |
जैसे - तिब्बत का पठार , बोलीविया का पठार, पेरू का पठार, ईरान का पठार आदि |
पर्वतपदीय पठार
वैसे पठार जो एक और उच्च पर्वतों द्वारा तथा दूसरी ओर सागर या मैदान द्वारा गिरा होता है पर्वतपदीय पठार कहलाता है |
जैसे दक्षिण अमेरिका में पैण्टागोनियाँ , उत्तरी अमेरिका का पीडमाण्ट पाठार आदि |
जलवायु के अनुसार वर्गीकरण
शुष्क पठार
आद्र पठार
हिमाच्छादित पठार
आकृति के अनुसार वर्गीकरण
गुम्बदाकार पठार
विच्छेदित पठार
सपाट पठार
सीढीनुमा पठार
पुनर्युवनित पठार

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें