गुरुवार, 1 जुलाई 2021

वर्षा किसे कहते है ये कितने प्रकार के होते हैं , संवहनीय वर्षा किसे कहते हैं , पर्वतीय वर्षा क्या है , चक्रवातीय वर्षा किसे कहते हैं है

     वर्षा किसे कहते है 






 स्वतंत्र हवा के लगातार ऊपर  उठने से  उसमें उपस्थित   जलवाष्प का संघनन होना प्रारंभ हो जाता है |  जब  संघनन क्रिया के दौरान संघनित काणो का आकार  बढ़ जाता है | तब हवा का प्रतिरोध उस कण को रोकने में असफल हो जाता है | जिसके परिणाम स्वरूप  यह कण पृथ्वी   की  सतह पर पानी के रूप में गिरता है | जिसे  वर्षा कहा जाता है | 

                         वर्षा कई प्रकार के होते हैं

                     (1) संवहनीय वर्षा

 जब पृथ्वी की सतह बहुत अधिक गर्म हो जाती है | तब उसके संपर्क में  आने वाली हवा गर्म होकर ऊपर की ओर उठने लगती है | जिससे संवहनीय धाराओं का निर्माण होता है जब ऊंचाई पर पहुंचती है | तो ऊंचाई में पहुंचने  के  बाद  संवहनीय  धाराएं  पूर्णता संतृप्त हो जाती है | जिसके  पश्चात संघनन  से काले  कपासी  वर्षा मेघ का निर्माण होता है | तथा घनघोर वर्षा होती है |  जिसे संवहनीय वर्षा के रूप में जाना जाता है  |

                     (2)  पर्वतीय  वर्षा

                जब वायु  से मिश्रित  जलवाष्प  गर्म होकर किसी पर्वत या  पठार की ढलान के साथ ऊपर चढ़ता है | तो यह वायु  रुद्धोष्म प्रक्रिया से ठंडी होने लगते हैं | और धीरे-धीरे  संतृप्त हो जाती है | जिसके परिणाम स्वरूप संघनन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है | संघनन के पश्चात होने वाली इस प्रकार की  वर्षा को पर्वतीय वर्षा कहा जाता है |

 संसार की अधिकांश वर्षा इसी रूप में होती है | ऊंचाई जैसे-जैसे बढ़ती जाती है | वर्षा की मात्रा भी बढ़ती जाती है | इस प्रकार पर्वतीय क्षेत्रों की जो ढाल पवन के सम्मुख होती है | वहां अत्यधिक वर्षा होती है जिसे पवनाभिमुख  ढाल  कहते हैं | इसके विपरीत है ढलान पर जहां पवन ढलान से नीचे उतरती है | सापेक्षिक आद्रता में कमी आती है | जिसके कारण कम वर्षा होती है | इसे वृष्टि छाया प्रदेश कहा जाता है | भारत में इसका सर्वोत्तम उदाहरण पश्चिमी घाट में स्थित महाबलेश्वर है | जहां वर्षा 600 सेंटीमीटर तथा पुणे जहां वर्षा 70  सेमी  होती है | जो कि एक दूसरे से मात्र कुछ  किलोमीटर दूरी पर स्थित है महाबलेश्वर पावनाभिमुखी ढाल पर अवस्थित है | जबकि पुणे पवनविमुखी ढाल पर स्थित है  |

                    (3) चक्रवातीय वर्षा 

 चक्रवातो के कारण होने वाले वर्षा को चक्रवाती वर्षा कहा जाता है | इस प्रकार की  वर्षा विशेषकर शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में होती है | जहां गर्म एवं शीतल वायुराशियों  के टकराने के कारण  भीषण  तूफानी दशाएं उत्पन्न होती है | और गर्म वायुराशियों के शीतल वायुराशियों के ऊपर चढ़ जाने की प्रक्रिया में संघनित होना शुरू हो जाती है और वर्षा कराती है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्राकृतिक संसाधन किसे कहते है ?प्राकृतिक संसाधन के बारे में वर्णन करें

               प्राकृतिक संसाधन किसे  कहते हैं ?   किसी देश की अर्थव्यवस्था वहां पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर करती है इसलिए उनकी स...